क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
झारसुगुड़ा : शहर के उपखंड में बक्सी चौक के पास स्थित अर्पण वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को ि
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 05:52 PM (IST)
झारसुगुड़ा : शहर के उपखंड में बक्सी चौक के पास स्थित अर्पण वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को क्विज जीनियस -2016 का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में क्विज मास्टर के रूप में स्कूल के प्रिंसिपल रोहित पंडा के साथ राहुल शर्मा व श्रावणी ने इसका संचालन किया था। क्विज प्रतियोगिता में सामान्य जागरूकता व आडियो-वीडियो राउंड हुआ। प्रतियोगिता में स्कूल के विभिन्न हाउसों अतुल्य, आकाश्या, अजय व अभय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें