मां करमसानी पूजा पर निकली कलश शोभायात्रा
शहर के बंगालीपाड़ा स्वीपर कॉलोनी में मां करमसानी की वार्षिक पूजा बुधवार क
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Sep 2017 03:02 AM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 03:02 AM (IST)
झारसुगुड़ा : शहर के बंगालीपाड़ा स्वीपर कॉलोनी में मां करमसानी की वार्षिक पूजा बुधवार को की गई। मंदिर से सुबह 9 बजे मां करमसानी की पूजा अर्चना करने के बाद 108 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली, जो मुख्य मार्ग होते हुए स्टेशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां सभी श्रद्धालुओं ने मां करमसानी की पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद सेवन किया। इस पूजा में पूर्व नगरपाल सुरेश कुमार लोकचंदानी, तापस राय चौधरी, विवेक शर्मा, विपिन शर्मा, नारायण, भारती कलेत, ईश्वर, मुकेश आदि शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें