गजलक्ष्मी पूजा को लेकर बणिक संघ की बैठक
ब्रजराजनगर : बंधबहाल के साईं मंदिर परिसर में आगामी गजलक्ष्मी पूजा के लिए बणिक संघ की बैठक
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 02:47 AM (IST)
ब्रजराजनगर : बंधबहाल के साईं मंदिर परिसर में आगामी गजलक्ष्मी पूजा के लिए बणिक संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष प्रदीप सेनापति की अध्यक्षता में हुई। इस दौराननई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके तहत सुनील साथुआ को अध्यक्ष, अशोक पटेल व संजय ¨सह को उपाध्यक्ष, आदित्य ¨सह देव को महासचिव, कमलेंदु त्रिपाठी एवं मनीष पसारी को सहसचिव तथा संजय सेनापति एवं दिनेश बेहेरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सजावट का दायित्व गुणसागर प्रधान, मो. कलीम खान तथा एके प्रधान को सौंपा गया है। वहीं युगल साहू एवं उनकी पत्नी ममिनी साहू इस वर्ष कर्ता का दायित्व निभाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें