गरीबों के बीच बांटी सामग्री
ब्रजराजनगर : बिलिवर्स चर्च के संबलपुर डायोसिस द्वारा नगर के कोताबगा स्थित मुख्यालय में अपने सामुदा
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 02:47 AM (IST)
ब्रजराजनगर : बिलिवर्स चर्च के संबलपुर डायोसिस द्वारा नगर के कोताबगा स्थित मुख्यालय में अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत शनिवार को आर्थिक रूप से कमजोर 130 लोगों को जीविकोपार्जन के लिए विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। समारोह में मुख्य अतिथि नगरपाल नंद किशोर अग्रवाल थे। एसडीपीओ नृपचरण दंडसेना, समाजसेवी सुशील पुरोहित व उपन चरण साहू भी इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। चर्च के प्रमुख फादर राय ईसाक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में फादर पीटर प्रधान तथा इस आयोजन में मुख्य कर्ता सामुदायिक विकास विभाग प्रमुख पीटर बचन मुंडा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें