दो डकैतों को पुलिस ने लिया रिमांड पर
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : बेहेरामाल स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पांच मई को हुई 86 ल
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
बेहेरामाल स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पांच मई को हुई 86 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने दो डकैत को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया था। डकैती मामले में अन्य आरोपियों की धरपकड़ के साथ ही अन्य जानकारी के लिए झारसुगुड़ा पुलिस ने अदालत से दोनों डकैतों को रिमांड में देने का अनुरोध किया था।
सोमवार को अदालत ने सुनवाई कर दोनों डकैत स्वेत चौधरी व रामाशीष चौधरी को दो दिनों की पुलिस रिमांड में देने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने एक टीम जिला उपकारागार से दोनों को लाकर मेडिकल चेकअप कराने के बाद गुप्त स्थान में रखकर पूछताछ कर रही है। विदित हो कि दोनों ने पुलिस के समक्ष कबूल किया था उनके गिरोह में छह से सात सदस्य है और उन्होंने कुल छह बैंकों में डकैती की थी। इसमें ओडिशा में दो झारखंड में एक, छत्तीसगढ़ में एक व पश्चिम बंगाल में दो बैंकों में डकैती की गई थी।