नाले से मिला लापता युवक का शव
ब्रजराजनगर : सदर थाना अंतर्गत राजपुर गांव के खड़ियापाड़ा निवासी 32 वर्षीय खिरोद सा का शव रि
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 03:00 AM (IST)
ब्रजराजनगर : सदर थाना अंतर्गत राजपुर गांव के खड़ियापाड़ा निवासी 32 वर्षीय खिरोद सा का शव रविवार को बिसोई नाले से बरामद किया गया। बताया जाता है कि गुरुवार को खिरोद का अपनी बहन के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी के उपरांत घर से निकला खिरोद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने शनिवार को गांधी चौक पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें