34 बुजुर्ग महिलाओं को किया गया सम्मानित
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : रुंगटा गली स्थित दादी राणी सती मंदिर परिसर में आयोजित एक विश्
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
रुंगटा गली स्थित दादी राणी सती मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में दादी सेवा समिति द्वारा इलाके की 34 बुजुर्ग महिलाओं को श्रीफल, गुलदस्ता, दादी का प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आशा रुंगटा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राधारानी पंडा ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता विचरण करते हैं। कार्यक्रम में एमसीएल के ईब घाटी क्षेत्र के एकता महिला मंडल की अध्यक्ष रश्मि शर्मा, राजगांगपुर की आशा अग्रवाल, समाज सेवी वंदना शर्मा एवं झारसुगुड़ा की दर्शन मिश्र ने सम्मानित अतिथि का दायित्व निभाया। समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु की ब्रजराजनगर की सुवाबाई अग्रवाल, द्रौपदी सितानी, गायत्री संघई, मानकंवर खंडेलवाल, गीता देवी रुंगटा, बसंती सितानी, विद्या देवी अग्रवाल, बसंती अग्रवाल, विमला देवी जैनी, बसंती जाजू, गीता देवी रुंगटा, बीना देवी गोचल, गोमती बाई अग्रवाल, विमला देवी रुंगटा एवं सावित्री देवी अग्रवाल के अलावा बेलपहाड़ की चार, झारसुगुड़ा की दो एवं संबलपुर जिले के कु¨चडा की त्रिवेणी देवी अग्रवाल को सम्मानित किया गया।