नगरपाल नंदकिशोर ने रचा इतिहास, सम्मानित
ब्रजराजनगर नगरपालिका के इतिहास में सर्वाधिक समय तक नगरपाल क
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
ब्रजराजनगर नगरपालिका के इतिहास में सर्वाधिक समय तक नगरपाल के पद पर काबिज रहकर इतिहास रचने वाले नगरपाल नंदकिशोर अग्रवाल को नगर के बुद्धिजीवी, स्वयंसेवी संगठन तथा पालिका कर्मचारियों ने गुरुवार को पालिका के सम्मेलन कक्ष में सामूहिक रूप से सम्मानित किया।
कार्यनिर्वाही अधिकारी दिलीप पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगरपाल नंदकिशोर अग्रवाल, उपनगरपाल संध्या दास, पूर्व उपनगरपाल तथा बीजद नगर अध्यक्ष जयंत दीक्षित एवं पालिका अभियंता सूर्यमणि गुरु आदि उपस्थित थे।
इससे पूर्व कांग्रेस के नगरपाल सनत पाटजोशी छह वर्ष तथा चार माह तक इस पद पर रहे थे। अग्रवाल ने छह वर्ष छह महीने तक इस पद पर रहकर सबसे अधिक समय पर रहने के कीर्तिमान स्थापित किया है एवं एक वर्षों से भी अधिक का समय वे इस पद पर बने रहेंगे। कार्यक्रम में पार्षद ¨चतामणि साहु, विजय ¨सह, कन्हैया रजक, राहुल पांडे, रुनु बाग, दीपांजलि पात्र, कामिनी प्रधान, रोशनी ¨सह, गीतांजलि साहु, रोशनी कालेत, किरण दास, बबलू आचार्य तथा किरण छत्री के अलावा गुडडू रावलानी, नवदीप रुंगटा आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर अग्रवाल को न सिर्फ सर्वाधिक समय वाला वरन सबसे अधिक काम करने वाला नगरपाल बताया। लोगों ने दलगत विधारधारा से ऊपर उठकर नगर के सभी वार्डों के सामूहिक विकास की ओर ध्यान देकर इस नगर को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नगरपाल का आभार व्यक्त करते हुए अगले चुनावों में भी उन्हें इस पद पर काबिज होने की शुभेच्छा व्यक्त की। अंत में सामुदायिक संगठक नलिनीकांत बेहेरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।