पंचगांव में 24 प्रहरी नामयज्ञ
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक के पंचगांव में बुधवार से शुरू हुआ 24 प्रहरी ना
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
लखनपुर ब्लॉक के पंचगांव में बुधवार से शुरू हुआ 24 प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। प्रथम दिन गांव की महिलाओं एवं युवतियों द्वारा तालाब से कलश में जल लाकर यज्ञ स्थल पर विधि- विधान से स्थापित किया गया था। गुरुवार से नामयज्ञ का शुभारंभ हुआ। गांव के सदानंद बेहेरा एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना बेहेरा ने कर्ता तथा ताराचंद भोई, घासीराम भोई, दयाकर प्रधान, तुलेश्वर प्रधान, गिरीश बिश्वाल तथा श्व प्रधान ने षडवैष्णव का दायित्व निभाया। बुलू बाबा ने विधि- विधान से पूजा कार्य संपन्न कराया। क्षेत्र के डुमेरडिपा, बेहेरा, रेंकुली, सुनाखइच, भटली, बड़माल, झाडूपाड़ा, कुसुमुदी व बुगबुगा गांवों की संकीर्तन मंडिलयां यज्ञ में शामिल हुई।