ब्रजराजनगर के विकास के लिए मिनरल फंड का हो उपयोग : नग रपाल
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर दौरे पर आए लोकसभा सांसद डॉ. सुभाष ¨सह से चर्चा के
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
ब्रजराजनगर दौरे पर आए लोकसभा सांसद डॉ. सुभाष ¨सह से चर्चा के दौरान नगरपाल नंद किशोर अग्रवाल ने जिला मिनरल फंड से नगरपालिका क्षेत्र में विकासोन्मुखी कार्यों की उपयोगिता पर बल दिए।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों को क्षेत्रीय पारिपाशिर्वक विकास निधि का सदस्य बनाया गया है। उसी तरह जिले के तीनों नगरपालिकाओं के नगरपालों को भी इसका सदस्य बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने चारों तरफ कोयला खदानों से घिरे होने की कारण ब्रजराजनगर को सीएसआर एवं मिनरल फंड से अधिक से अधिक राशि प्रदान करने की मांग की। पालिका के अंतर्गत आने वाले ठाकुरपाड़ा पुल व रामरक्षापाड़ पुल का निर्माण अर्थाभाव के करण पालिका द्वारा कराना संभव पर न होने तथा इस मामले में मिनरल फंड की राशि का सदुपयोग करने की आवश्यकता उन्होंने बताई। आजाद ¨हद एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रजराजनगर में ठहराव के लिए भी उन्होंने सांसद से अपील की। इस दौरान बीजद के वरिष्ठ नेता पाणि तथा दल के नगर अध्यक्ष जयंत दीक्षित भी मौजूद थे।