कलशयात्रा के साथ नवरात्र महोत्सव शुरू
ब्रजराजनगर : जिले के प्रसिद्ध शक्ति पीठ रामचंडी मंदिर, रेलवे स्टेशन चौक स्थित ब्रजेश्वरी दुर्गा म
By Edited By: Published: Sat, 01 Oct 2016 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 05:48 PM (IST)
ब्रजराजनगर : जिले के प्रसिद्ध शक्ति पीठ रामचंडी मंदिर, रेलवे स्टेशन चौक स्थित ब्रजेश्वरी दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा के साथ ही विधि विधान से नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ शनिवार से शुरू हुआ। ब्रजेश्वरी दुर्गा मंदिर की कलशयात्रा में 611 युवतियां एवं महिलाएं शामिल हुई एवं कर्ता का दायित्व निभा रहे परमानंद मिश्र ने सपत्निक कलश यात्रा की अगुवाई की। ईब नदी से जल लाकर मंदिर में कलशों की स्थापना के साथ महोत्सव के प्रथम दिन माता के शैलपुत्री के अलावा बेलपहाड़, लखनपुर, बंधबहाल, बनहरपाली आदि इलाकों में भी हर्षोल्लास के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें