Move to Jagran APP

मांगों को ले जेल कर्मियों का सांकेतिक अनशन

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : ऑल ओडिशा जेल कर्मचारी संघ के अंतर्गत आने वाले झारसुगुड़

By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 02:49 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 02:49 AM (IST)
मांगों को ले जेल कर्मियों का सांकेतिक अनशन

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :

loksabha election banner

ऑल ओडिशा जेल कर्मचारी संघ के अंतर्गत आने वाले झारसुगुड़ा सब जेल कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों को ले विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं। आंदोलन रविवार तक जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 24 अक्टूबर से जेल कर्मी आमरण अनशन को बाध्य होंगे। उक्त बातें जिला उपकारागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धु्रव कुमार पांडे ने कही।

ओडिशा पुलिस को मिलने वाले ग्रेड पे के अनुसार ही जेल कर्मचारियों को भी एक समान ग्रेड पे प्रदान किए जाने की मांग की गई। नियुक्ति के समय पुलिस व जेल कर्मचारियों के लिए एक समान मापदंड तय किया जाता है। नियुक्ति में शैक्षिक योग्यता व प्रशिक्षण भी एक समान रूप से दिया जाता है मगर सरकार वेतन प्रदान के समय भेदभाव लगाती है जो कि गलत है। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के रोहित कुमार दास, प्रेम सागर नायक, रमेश कुमार सेठी व आरती साहू सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.