वनों की सुरक्षा को जागरूकता जरूरी: डीएम
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : विश्व वन दिवस को लेकर स्थानीय सरबहाल हाईस्कूल में कार्यक्रम
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 06:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : विश्व वन दिवस को लेकर स्थानीय सरबहाल हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने पर्यावरण की सुरक्षा एवं जैविक संतुलन के लिए जंगलों को जरूरी बताया। वहीं इसकी रक्षा करने की दिशा से सभी से आगे बढ़कर काम करने का आह्वान किया गया।
इस कार्यक्रम में झारसुगुड़ा के जिलाधीश विभूतिभूषण पटनायक ने कहा कि वनों की सुरक्षा के लिए सभी लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। तभी जाकर वनों की सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने इस अवसर पर कविता के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा पर वनों की महता पर प्रकाश डाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें