राजमार्ग पर लगे अवैध होर्डिंग हटेंगे
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क के किनारे गैरकानूनी रू
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क के किनारे गैरकानूनी रूप से लगे होर्डिंगों को हटाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर बेलपहाड़ से गांधी चौक इलाके होते हुए झारसुगुड़ा तक होर्डिंग हटाने की प्रक्रिया का शुभारंभ शनिवार को हुआ। न्यायालय का मानना है कि इन अवैध होर्डिंग की वजह से वाहन चालकों का ध्यान हटता है। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कनिष्ठ अभियंता सूर्य छत्रिया, बेलपहाड़ नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी लोकनाथ तिवारी व राजमार्ग विभाग के उमाकांत साहू सहित अन्य ने क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंगों की पहचान करते हुए शनि मंदिर से पिपलीमाल तक 41 तथा गांधी चौक इलाके में 61 होर्डिंगों को हटाने का निर्णय लिए जाने की जानकारी दी।