कांग्रेस का ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर ब्लाक मुख्यालय के समलेश्वरी मैदान में शुक्रवार को क
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर ब्लाक मुख्यालय के समलेश्वरी मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। दल के ब्लाक अध्यक्ष सनत ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए दल के जिला अध्यक्ष तथा झारसुगुड़ा विधायक नवकिशोर दास ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को लोगों के दुख-सुख में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए दल के कार्यकर्ताओं को जनजन तक पहुंचाने तथा समस्याग्रस्त लोगों की समस्याओं का यथासंभव प्रयास करने को कहा। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए इलाके के सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष किशोर पटेल, लखनपुर ब्लाक अध्यक्ष शांति प्रधान, जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकजिनी प्रधान, रंजू मल्लिक, प्रमोद त्रिपाठी, देवेन पति, गौतम प्रधान, वेणुधर भोई तथा राजू मिश्र आदि उपस्थित थे।