ब्रजराजनगर में सिनेप्लेक्स का उद्घाटन
ब्रजराजनगर : काफी लंबे अरसे के बाद ब्रजराजनगर के लोगों को हॉल में बैठकर सिनेमा देखने
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 02:49 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 02:49 AM (IST)
ब्रजराजनगर : काफी लंबे अरसे के बाद ब्रजराजनगर के लोगों को हॉल में बैठकर सिनेमा देखने का आनंद मिल सकेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त सिनेप्लेक्स का उदघाटन शुक्रवार को हुआ। ज्ञात हो कि इसी स्थान पर अतीत में नगर की ओरिएंट पेपर मिल द्वारा संचालित विक्रम टाकीज हुआ करती थी। मिल के बंद हो जाने के बाद टाकीज भी बंद हो गई थी। नवनिर्मित सिनेप्लेक्स का उद्घाटन अग्रवाल समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ अग्रवाल व नगरपाल नंद किशोर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें