पत्रिका दी मिर्गा का विमोचन
ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ के बीआर उच्च विद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी दिवस मनाया ग
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 02:48 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 02:48 AM (IST)
ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ के बीआर उच्च विद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजन दास थे। इस अवसर पर प्राचीर पत्रिका की दी मिर्गा का विमोचन भी हुआ। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी में निपुणता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस पत्रिका में छात्र- छात्राओं व शिक्षकों की कुल 17 रचनाओं को स्थान मिला है। प्रारंभ में शिक्षक कैलाश पटनायक ने इस दिन को मनाने के कारणों पर प्रकाश डाला एवं अंत में शिक्षक टंकधर साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें