सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिली भाजपा जिला महिला मोर्चा सदस्य
सदर थाने की गांधी चौक पुलिस चौकी अंतर्गत चि¨चडा गांव में सामूहिक दुष्कर्म एवं जान
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jun 2017 06:17 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 06:17 PM (IST)
ब्रजराजनगर : सदर थाने की गांधी चौक पुलिस चौकी अंतर्गत चि¨चडा गांव में सामूहिक दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश से पीड़ित महिला जिला प्रशासन की आर्थिक सहायता से बुर्ला मेडिकल अस्पताल में भर्ती है।
पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा की जिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजूबाला गुरु के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय दल रविवार को बुर्ला गया और महिला मुलाकात की। उन्होंने डाक्टर से पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दल में श्रीमती गुरु के अलावा संगीता सुना, जयंती वगर्ती तथा सविता चौबे शामिल थी। अध्यक्ष ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन दोषियों को अपने कब्जे में लेकर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो बाध्य होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें