मुंह में काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
गत दिनों जाजपुर में केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम पर पुि
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
गत दिनों जाजपुर में केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम पर पुलिस की उपस्थिति में अंडा फेंकने की घटना और जिले के ब्रजराजनगर थाना अंतर्गत हाड़ा गांव में हुई बलात्कार व हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए झारसुगुड़ा भाजपा मंडल की ओर से रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी के मंडल अध्यक्ष नेताजी पटनायक के नेतृत्व में झारसुगुड़ा सदर के समक्ष भाजपा झारसुगुड़ा मंडल व भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक घंटे का मौन प्रदर्शन किया गया।
सुबह दस बजे से 11 बजे तक के मौन विरोध प्रदर्शन में भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता मुंह में काली पटटी बांधकर एंव हाथों में फ्लेग कार्ड जिस पर बीजद सरकार हाय हाय, जैसे स्लोगन लिखे थे लेकर बैठे। मौन विरोध प्रदर्शन में पटनायक के अलावा जिला भाजपा महासचिव सुनिल पंडा, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण बोहिदार, ललित मगर, राजकुमार श्रीवास, मुरारीलाल तुल्सियान, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बबलू ¨सह, महासचिव संजय सा, शिवशंकर मुंडा, राजेश दास, उमेश गुप्ता, भाजपा के श्याम शर्मा व गीता बेहेरा आदि उपस्थित थे।