बीजद को बदनाम कर रही भाजपा : राणा
भाजपा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व बीजद के विरोध में जोरशोर से
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
भाजपा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व बीजद के विरोध में जोरशोर से प्रचार कर उसे सच साबित करने का असफल प्रयास कर रही है। भाजपा के नेता मनगढंत बातों से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह सब बीजद को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है मगर राज्य के लोग भाजपा के इस प्रचार में नहीं पड़ने वाले है। उक्त बातें गुरुवार की शाम स्थानीय जिला बीजद कार्यालय में राज्य बीजद के छात्र बीजू जनता दल के अध्यक्ष राणा प्रताप पात्र ने कही।
राणा ने इस अवसर पर जिला बीजद के पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन की स्थिति पर चर्चा कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बीजद छात्र संगठन को लोगों से मिलकर उन्हें पार्टी के सिद्धांत व जनमुखी योजना के विषय में बताने का आह्वान किया। सभा में राज्य जिला बीजू छात्र जनता दल के उपाध्यक्ष अविनाश पटेल संबलपुर जोन के अध्यक्ष बैकुंठ नायक, जिला बीजू छात्र जनता दल के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, नगरपाल हरीश गणात्रा, त्रिनाथ ग्वाल, रवि ¨सह, संदीप अवस्थी, तापश राय चौधरी, मनोरंजन महापात्र, प्रशांत जेना आदि ने अपने भी अपने विचार व्यक्त किया।