जगन्नाथ मंदिर में भजन संध्या
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : जगन्नाथ मंदिर का 31वां तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार क
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 02:46 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 02:46 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : जगन्नाथ मंदिर का 31वां तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को हवन की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। बुधवार को नगरपाल नंद किशोर अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया था। इस अवसर पर कलश यात्रा के माध्यम से महिलाओं ने कलश में जल लाकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया। इस अवसर पर शुरू हुए विश्व शांति यज्ञ में कर्ता का दायित्व विघ्न होता, कुलमणि दास तथा व्यासदेव पंडा ने सपत्नीक निभाया। अभिमन्यु षडंगी, अनिल नंद एवं शिवराम त्रिपाठी ने विधि- विधान से पूजा कार्य संपन्न कराया। गुरुवार शाम को भुवनेश्वर स्थित उपासना सांस्कृतिक संघ की मुखिया एवं प्रसिद्ध भजन गायिका लोभा बिश्वाल ने भजन प्रस्तुत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें