वीर भूमि में मनी सेनानियों की जयंती
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ आंचलिक जनकल्याण परिषद द्वारा सोमवार को वीर भूमि मे
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
बेलपहाड़ आंचलिक जनकल्याण परिषद द्वारा सोमवार को वीर भूमि में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं वीर सुरेंद्र साय की जयंती मनायी गई।
दोनों सेनानियों की आदमकद प्रतिमा वाली इस वीर भूमि में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का दायित्व राज्य उठाजल सेचन निगम के अध्यक्ष अनूप साय ने निभाया। बतौर सम्मानित अतिथि नगरपालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी लोकनाथ तिवारी, टीआरएल क्रोसाकी के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल डी मिश्र, समाजसेवी अख्तर हुसैन व गजेंद्र महंती शामिल थे। परिषद के अध्यक्ष तेजराम प्रधान ने कार्यक्रम का संचालन किया। माल्यार्पण के उपरांत वक्ताओं ने दोनों वीर सपूतों के जीवन से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी। पालिका के सभी पार्षदों के अलावा नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं अंत में शांतनू ¨सह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।