बेलपाड़ा में बाढ़ राहत केंद्र का उद्घाटन
ब्रजराजनगर : पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष किशोर महांती ने शुक्रवार को नगर के वा
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 02:48 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 02:48 AM (IST)
ब्रजराजनगर : पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष किशोर महांती ने शुक्रवार को नगर के वार्ड संख्या 18 वर्ष में दस लाख की लागत से बेलपाड़ा में बने बाढ़ राहत केंद्र का उद्घाटन किया। इस क्रम मे तेलेनपाली में राम मंदिर के नजदीक 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कल्याण मंडप की आधारशिला भी उन्होंने रखी। इस अवसर पर उप नगरपाल संध्या दास, वार्ड संख्या सात की पार्षद गजेंद्र रोहिदास, वार्ड 18 की पार्षद गीतांजलि साहू, अधिवक्ता विश्वनाथ नायक, मधुसूदन ¨सह, कुलमणि दास व शेषदेव साहू सहित अन्य भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें