Move to Jagran APP

पहली बार जिले में हुआ नवीन पटनायक का शंखनाद, कांग्रेस का किला ढहाने में हुए कामयाब

झारसुगुड़ा सीट से नवकिशोर दास ने बीजद की टिकट पर भाजपा के दिनेश जैन को भारी मतों से हराकर बीजद का परचम लहराया।

By Edited By: Published: Fri, 24 May 2019 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 08:38 AM (IST)
पहली बार जिले में हुआ नवीन पटनायक का शंखनाद, कांग्रेस का किला ढहाने में हुए कामयाब
पहली बार जिले में हुआ नवीन पटनायक का शंखनाद, कांग्रेस का किला ढहाने में हुए कामयाब

ब्रजराजनगर, जेएनएन। झारसुगुड़ा जिले की झारसुगुड़ा एवं ब्रजराजनगर दोनों विधानसभा सीटों पर बीजू जनता दल (बीजद) जीत हासिल कर पहली बार नवीन पटनायक कांग्रेस का किला ढहाने में कामयाब हुए हैं। झारसुगुड़ा सीट से पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर विजय हासिल करने वाले नवकिशोर दास ने इस बार बीजद की टिकट पर भाजपा के दिनेश जैन को भारी मतों से हराकर बीजद का परचम लहराया। इसी तरह बीजद के वरिष्ठ नेता किशोर महांती ने ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की निवर्तमान विधायक राधारानी पंडा को पटकनी देकर इस सीट को भी नवीन पटनायक की झोली में डालने में सफल रहे।

loksabha election banner

झारसुगुड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र नायक तथा ब्रजराजनगर में कांग्रेस समर्थित सीपीआई उम्मीदवार रमेश त्रिपाठी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि झारसुगुड़ा जिला कांग्रेस का गढ़ रहा है। पिछले चुनावों में कांग्रेस के अनूप साय को बीजद में शामिल कर नवीन पटनायक ने ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर काबिज होने का प्रयास किया था। लेकिन असफल रहे। भाजपा की राधारानी पंडा ने सीट जीतकर नवीन पटनायक का सपना तोड़ दिया था। लेकिन इस बार नवीन पटनायक ने झारसुगुड़ा से कांग्रेस के नवकिशोर दास को बीजद में शामिल कर झारसुगुड़ा विधानसभा सीट दल के खाते में डाल ली।

इसी तरह ब्रजराजनगर में किशोर महंती को मैदान में उतार और जीत दिलाते हुए पूरे जिले पर बीजद ने कब्जा कर लिया। झारसुगुड़ा में बीजद के नवकिशोर दास को 98,257 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के दिनेश जैन को 52,687 मत प्राप्त हुए। नवदास ने 45,569 मतों के अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र नायक को मात्र 18,695 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र में लखनपुर ब्लाक के शरधा बूथ में हुई कुछ गड़बड़ी की वजह से बूथ के 412 वोटों की गिनती नहीं हो पाई है। जिलाधीश के अनुसार, इन मतों की गिनती बाद में होगी। अब तक हुई मतों की गिनती में 80,262 मत पाकर बीजद के किशोर महांती इस क्षेत्र से विजयी हुए हैं। निवर्तमान विधायक भाजपा की राधारानी पंडा 68,318 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.