आशाकर्मियों का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बड़घाट में गुरुवार को आशाकर्मियों का द्वितीय जिला स्तरीय सम्म
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
बड़घाट में गुरुवार को आशाकर्मियों का द्वितीय जिला स्तरीय सम्मेलन श्रमिक नेता महेश्वर बारिक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आशाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन षडंगी, लंबोदर नायक, श्रमिक संगठन सिटू के झारसुगुड़ा जिलाध्यक्ष रत्नाकर प्रधान तथा गौरीशंकर पात्र सहित अन्य भी उपस्थित थे।
जिले से करीब दो सौ आशाकर्मी सम्मेलन में शामिल हुई। कविता हाती द्वारा विवरणी प्रस्तुत करने के उपरांत सुनीता ¨सह, साहिबानी किसान, विनोदिनी नायक, निरंजिनी कुजूर तथा महादेवी साहू सहित अन्य आशाकर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष षडंगी ने केंद्र सरकार को श्रमिक विरोधी करार देते सितंबर माह में होने वाली अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में आशाकर्मियों को स्थायी नियुक्ति, मासिक वेतन 18 हजार करना आदि विषयों पर चर्चा की गई।