स्टेशन मैनेजर के निधन पर शोकसभा
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मैनेजर-दो केसी साहू के निधन पर मेंस कांग्रेस ने गहरा शो
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Mar 2017 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 01:28 AM (IST)
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मैनेजर-दो केसी साहू के निधन पर मेंस कांग्रेस ने गहरा शोक जताया। इस परिप्रेक्ष्य में मेंस कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोकसभा में उनके निधन पर शोकसभा का आयोजन कर मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। झारसुगुड़ा के स्टेशन मैनेजर एके पंडा की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में डीटीआइ एमएन साहू, एस. महंती, एस. शेखर, आरके वर्मा व रेलवे में सांसद प्रतिनिधि जी. रमना राव व अन्य लोगों ने स्व. साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि विगत छह मार्च को वालटियर स्थित पुत्री के यहां जाने के दौरान उनके आवास पर केसी साहू का निधन हो गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें