पुण्यतिथि पर याद किए गए बापू
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ स्थित महात्मा गांधी स्मृति सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
By Edited By: Published: Sun, 31 Jan 2016 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2016 05:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
बेलपहाड़ स्थित महात्मा गांधी स्मृति सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर शनिवार को नगरवासियों द्वारा बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर स्मृति सदन के अध्यक्ष श्याम सुंदर सत्पथी, सचिव श्रीकर भोई, प्रकल्प निर्देशक तथा पूर्व नगरपाल कैलाश नायक, नर¨सह देहुरी, अमर दास, दुर्गानंद पटेल, डॉ. एनसी सामल, प्रमोद कुमार सेनापति, नीना दास तथा वरुण प्रधान आदि ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत उनके द्वारा बताए गए अ¨हसा के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। कार्यक्रम का संचालन जयकृष्ण महापात्र ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें