भाजपा का नगरपालिका घेराव आज
ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ नगरपालिका क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन कार्ड बनाने के मामले में
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 01:00 AM (IST)
ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ नगरपालिका क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन कार्ड बनाने के मामले में व्यापक अनियमतताएं को ले भाजपा का नगरपालिका घेराव कार्यक्रम शुक्रवार को है। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सेनापति के अनुसार नगरपालिका के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष के परिवार को तो अपने रसूख के कारण सहज में राशन कार्ड उपलब्ध हो जाता है लेकिन भिक्षावृति करके जीवन यापन करने वाले कुष्ठ कॉलोनी के टिकेश्वरी एवं बाली भूया जैसे असहाय सैकड़ों लोगों को राशन कार्ड से वंचित रखा गया है। कांग्रेस भी इस मामले में व्यापक आंदोलन की तैयारियों में जुटी होने की बात दल के युवा नेता गौतम बोहिदार ने कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें