सत्य साईं बाबा का मना 90वां जन्मदिन
ब्रजराजनगर : सोमवार की शाम स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्री सत्यसाईं सेवा समिति ब्रजराजनगर द्वार
ब्रजराजनगर : सोमवार की शाम स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्री सत्यसाईं सेवा समिति ब्रजराजनगर द्वारा साईं बाबा का 90वां जन्मदिन हर्षोल्लास व आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। संस्था के जिलाध्यक्ष आभाष मजूमदार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति आवाहन के साथ हुआ। तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा संस्था के राज्य संपादना मंडली के सदस्य पितांबर मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव ही भगवान है एवं मानव सेवा ही भगवान की सेवा है। इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रमोद कुमार पंडा, कामेश्वर राय, अशोक ¨सह, रमाकांत साहू तथा पुरुषोत्तम सेनापति सहित अन्य को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साईं भक्त उपस्थित थे।