लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
ब्रजराजनगर : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ब्रजराजनगर के नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया
ब्रजराजनगर : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ब्रजराजनगर के नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में आरके महाना को अध्यक्ष, देवाशीष बिस्वाल एवं रंजीत सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, पीके राय एवं रोनित राज को उपाध्यक्ष तथा संतोष कुमार सिंह को सचिव बनाया गया। सह सचिव के पद पर विक्रमादित्य कुमार, एचके राय, आरके नायक, पंकज कुमार वर्मा तथा पंकज कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया। संगठन सचिव के तौर पर सत्यम जादुआन, कुमार पंकज, उपेंद्र पंडित, दीपक कुमार तथा एमके यादव का चयन गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व गौतम कुमार को सौंपा गया है। प्रमोद कुमार महतो को सहायक कोषाध्यक्ष तथा अविनाश सिंह को सुपरवाइजर बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरके महाना ने निर्वाचित होने के बाद दायित्वों के सही निर्वहन के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की कामना की।