ब्रजराजनगर से निकलेगी बीजद की पदयात्रा
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : शुक्रवार को बीजद द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को ले ए
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : शुक्रवार को बीजद द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को ले एक बैठक बुधवार की शाम स्थानीय डाक बंगला परिसर में जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष व पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष किशोर महंती उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारसुगुड़ा जिले में पदयात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को ब्रजराजनगर से किया जाएगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सब्यसाची नायक एवं किशोर महांती की अगुवाई में गांधी चौक से ज्योति क्लब के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद टनेल रोड में निर्माणाधीन कल्याण मंडप से पदयात्रा शुरू होकर दो नंबर ठाकुरपाड़ा पहुंचेगी तथा वहां एक सभा का आयोजन होगा। इसके पश्चात हिल टॉप कॉलोनी में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में भी वे शामिल होंगे।
इस मौके पर ब्रजराजनगर के पूर्व विधायक तथा राज्य उठा जलसेचन निगम के अध्यक्ष अनूप साय, ब्रजराजनगर नगरपाल नंद किशोर अग्रवाल, झारसुगुड़ा नगरपाल हरीश गणात्रा, बेलपहाड़ नगरपाल परशुराम साहू, लखनपुर ब्लाक अध्यक्ष नलिनी ¨सह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयकुमारी पटेल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष त्रिनाथ गुआल सहित जिले के सभी ब्लाक के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।