जनकल्याण समिति का नुआंखाई भेंटघाट
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बुधवार की शाम तेलेनपाली स्थित दुर्गा मंडप परिसर में जनकल्याण समिति
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
बुधवार की शाम तेलेनपाली स्थित दुर्गा मंडप परिसर में जनकल्याण समिति द्वारा नुआंखाई भेंटघाट समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सेनापति भी उपस्थित थे।
इस मौके पर अतिथियों ने क्षेत्रीय लोगों को पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है। हमें पर्व व त्योहारो को अपास में मिलजुकर मनाना चाहिए। हमारे देश में त्योहारों को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है जो कि आज भी उसी तरह जीवंत है। कार्यक्रम के अंत में ब्रजराजनगर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व बेलपहाड़ के पुष्पक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में भाजपा नेता सुभाष चौहान ने कहा कि राज्य में अराजकता अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए गांधी जयंती से शुरू किए जा रहे बीजद के पदयात्रा कार्यक्रम का विरोध करते हुए दल द्वारा इसी दिन से सत्याग्रह किए जाने की जानकारी उन्होंने दी। राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए चौहान ने कहा कि पिछले दो तीन महीने से ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार करने के नाम पर बीजद सरकार ने सच्चे साधुओं पर भी अत्याचार करना शुरू कर दिया है।
इस मौके पर जिला महासचिव अमरेंद्र राय, कृषक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल साहू तथा भाजपा के बेलपहाड़ मंडल अध्यक्ष प्रचंड जायसवाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।