राजपुर में भागवत जन्मोत्सव मना
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा ब्लाक के राजपुर गांव स्थित भागवत टुंगी में मंगलवार को भागवत कथा का आयोजन किया
By Edited By: Published: Thu, 01 Oct 2015 01:21 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2015 01:21 AM (IST)
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा ब्लाक के राजपुर गांव स्थित भागवत टुंगी में मंगलवार को भागवत कथा का आयोजन किया गया।
पंडित सहदेव मिश्र द्वारा विधि- विधान से पूजा- अर्चना के बाद श्रीमद भागवत के एकादश अध्याय का पाठ किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में विरेंद्र डनसेना, सुशील भोई, लोकनाथ प्रधान, पांडव प्रधान व मित्रभानू मांझी सहित अन्य ने भागवत पाठ में भाग लिए। अंत में विधि विधान से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। राजपुर गांव के अलावा मधुपुर तथा बड़जोब के अनेक भागवत प्रेमी इस आयोजन में शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें