ब्रजराजनगर पालिका में मना स्वायत्त शासन दिवस
ब्रजराजगनर : सोमवार को ब्रजराजनगर नगरपालिका में स्वायत्त शासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वि
By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 12:38 PM (IST)
ब्रजराजगनर : सोमवार को ब्रजराजनगर नगरपालिका में स्वायत्त शासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर की गई। जिसमें चौक व चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। वहीं नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पाल नंदकिशोर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने सबों से साफ- सफाई के प्रति विशेष ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से उपनगर संध्या दाश, कार्यनिर्वाही अधिकारी दिलीप कुमार पटेल व अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें