लहसुन व अदरक की कीमतों में भी तेजी
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : अभी प्याज लोगों को रूला ही रहा है कि लहसुन व अदरक की कीमतों में भी
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 01:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
अभी प्याज लोगों को रूला ही रहा है कि लहसुन व अदरक की कीमतों में भी तेजी आ गयी है। ज्ञात हो कि इन दिनों प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ रही है। इस समय ब्रजराजनगर में प्याज 60 रूपया प्रतिकिलो की दर से बिक रही है। रोजमर्रा की जरूरतों में लहसुन व अदरक भी है। इन दिनों इनकी कीमतें भी अचानक बढ़ गई है। लहसुन व अदरक इन दिनों 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इन बढ़ी हुई कीमतों का असर खासतौर पर गरीब तबके के लोगों पर पड़ रहा है। जिससे उनके समक्ष कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरह से कहा जाए तो प्याज, लहसुन व अदरक गरीबों की रसोई से दूर हो गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें