गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभवन नहीं
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बस स्टैंड स्थित मानव उत्थान सेवा
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बस स्टैंड स्थित मानव उत्थान सेवा समिति के सत्संग आश्रम परिसर में व्यास पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर परम पूज्य गुरुजी सतपाल जी महाराज का माल्यार्पण एवं फोटो चित्र की विधि- विधान से पूजा के उपरांत उसके परम शिष्य दक्षिणनंद जी महाराज ने उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को गुरु महिमा का बखान करते हुए उनके पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। इसलिए हमें गुरु का सबसे अधिक आदर करना चाहिए। इस अवसर पर समिति के झारसुगुड़ा जिलाध्यक्ष लव कुमार रोहिदास, ब्रजराजनगर शाखा अध्यक्ष शिव सेवक शुक्ला, छविलाल रोहिदास, रवि चतुर हजारी लाल रोहिदास सहित अन्य उपस्थित थे। अंत में छत्तीसढ़ के रायगढ़ से आए भजन गायक कृष्ण चंद्र वैष्णव के भजनों को उपस्थित लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया।