बाहुड़ा यात्रा में रही हजारों की भीड़
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले के सबसे प्रसिद्ध एवं सर्व पुरातन कुकुरजंघा की बाहुड़ा यात्रा में इस वर्ष
By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 07:17 PM (IST)
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले के सबसे प्रसिद्ध एवं सर्व पुरातन कुकुरजंघा की बाहुड़ा यात्रा में इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने की वजह से हजारों की संख्या भक्तों ने प्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए। जिले के विभिन्न गांवों के अलावा नजदीकी राज्य छत्तीसगढ़, झारखंड एवं मध्यप्रदेश से भी भक्तों ने कुकुरजंघा के भगवान जगन्नाथ के नवकलेवर रुप का दर्शन के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज की। रथयात्रा की तरह कुकुरजंघा की रथयात्रा का इस इलाके में स्वयं की एक पहचान है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें