सेवा से ही मन की संतुष्टि
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : शुक्रवार की संध्या बेहेरामाल स्थित होटल शंकर में मानव सेवा संघ ने चौथ
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
शुक्रवार की संध्या बेहेरामाल स्थित होटल शंकर में मानव सेवा संघ ने चौथी वार्षिकोत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष किशोर महंती उपस्थित थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दीनहिन व जरूरतमंदों की सेवा करने में हमेशा मानव सेवा संघ एक कदम आगे रहता है। संघ के अध्यक्ष सुभाष सहारे ने हमेशा से बिना किसी अभिलाषा के सेवा की है। मैं उन्हें व उनकी पूरी टीम को दिल सह धन्यवाद प्रदान करता हूं। मैने भी सेवा को आधार मानकर राजनीति में आया था और वर्ष 1990 से आज तक मुझसे जितना हो सकता उतना मै लोगों की सेवा की। क्योंकि सेवा से ही मन की संतुष्टि मिलती है। सेवा करने वाले किसी की आलोचना से परवाह नहीं करता और लोग हमेशा से अच्छा करने वालों के कार्यों में मीन मेख निकालते रहते हैं। अत: जो भी निस्वार्थ भावना से सेवा कार्य में लगे हैं उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती। दिनहीनों की सेवा करने वालों की भगवान सदैव मदद करते हैं।
मुख्य वक्ता के रूप में चिकित्सक शखराम दूबे ने कहा कि सेवा मनुष्य के जीवन का एक अनिवार्य कार्य है। आज के इस आधुनिक युग में सेवा दया व मानवता एक दिखावा बन कर रह गई है। सेवा का मूलमंत्र है मानव प्रेम व सेक्रिफाइंस करना। सभा का संचालन शिक्षक तपन मिश्रा, अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्रोफेसर ललित मोहन दास ने की। इस अवसर पर संघ की ओर से किशोर महांती, ठक्करबापा के संचालिका रही स्व. आरती विश्वास मरणोपरांत, शहर की युवा व उभरती फुटबालर गोमतिवारा सीमरन गुरुंग को उनके क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।