भाजपा का चला महासंपर्क अभियान
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बेलपहाड़ एवं लखनपुर ब्लाक क
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बेलपहाड़ एवं लखनपुर ब्लाक के विभिन्न स्थानों पर रैली एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वर्ष का कार्यकाल सफलता के साथ पूरा करने के उपलक्ष्य में महासंपर्क अभियान चलाया गया।
बेलपहाड़ के गोमाडेरा स्थित शहीद स्तंभ में दल के जिला अध्यक्ष प्रमोद सेनापति, जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल, रघुनंदन पंडा, प्रदीप पंडा, तपनकांत जेना, शंभू महाराज, योगेंद्र रोहिदास, रमेश जायसवाल, राजेश पशायत, सिपाही ¨सह, दिलीप नाहक, हरप्रिया भोई, धर्मेंद्र ¨सह, पार्षद लिपिका सरकार तथा देवेंद्र प्रधान आदि ने माल्यार्पण के उपरांत बाइक रैली से नगर परिभ्रमण करते हुए काली मंडप पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसी क्रम मे लखनपुर ब्लाक के ¨सहापुर स्थित प्रसिद्ध शैव पीठ परिसर झाड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ब्लाक स्तरीय महासंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रमोद सेनापति, लखनपुर मंडल अध्यक्ष हरिहर मिश्र, मलय आचार्य, राजकुमार प्रधान, उत्तम नेगी, पटेल आदि के अलावा ब्लक की सभी 33 पंचायतों के सक्रिय दलीय कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।