भाजयुमो ने मोदी विकास की गिनाई उपलब्धियां
जागरण संवाददाता, झारसगुड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को होटल आर्यन में बैठक का आयेा
जागरण संवाददाता, झारसगुड़ा :
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को होटल आर्यन में बैठक का आयेाजन किया गया था। इसमें मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास व जनहित कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत पटनायक ने हिस्सा लिया। बैठक भाजयुमो के झारसुगुड़ा शाखा के अध्यक्ष विमलेंदु भोल की अध्यक्षता में की गई। नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में कई विकास मूलक व जनहित की योजना लागू की है। वही देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया है। पटनायक ने मोदी सरकार देश के विकास के लिए सभी राज्यों का समुचित विकास बिना भेदभाव के कर रही हैं। पटनायक ने इस अवसर पर केंद्र की विभिन्न योजना के विषय में विस्तार से बताते हुए मोदी व उनकी पुरी टीम की जमकर तारीफ की, जबकि ओडिशा सरकार की आलोचना की। इस अवसर पर बैठक में पटनायक के अलावा राज्य भाजयुमो के कोडिनेटर सुजीत ¨सह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ¨सह, शहर भाजयुमो के अध्यक्ष सोनू थिरानी सहित बबलू ¨सह व भाजयुमो के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।