झारसुगुड़ा जिले में भाजपा का महासंपर्क शिविर
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : केंद्र की मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर सरकार के एक वर्ष के कार्
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
केंद्र की मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए विभिन्न विकास मूलक कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने व भाजपा के देश व्यापी सदस्यता अभियान के तहत महासंपर्क शिविर शुरू किया गया। जिसके तहत नए सदस्य गांव व शहरी क्षेत्र के हर घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे।
इसी के तहत मंगलवार को शहर के मारवाड़ी पाड़ा स्थित शीतला मंदिर के सामने भाजपा के झारसुगुड़ा मंडल के अध्यक्ष नेताजी पटनायक की अध्यक्षता में महासंपर्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वक्ताओं ने मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने व एक वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की संपूर्ण जानकारी जन- जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। इस कार्य में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जन- जन तक एक वर्ष में मोदी सरकार द्वारा किए गए देशहित व विभिन्न विकास कार्य व योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे। वही भाजपा झारसुगुड़ा मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान नए बने सभी सदस्यों से मिलकर उन्हें उनकी सदस्यता पक्की करने के लिए क्या करना है इसके बारे में जानकारी दी। शिविर में भाजपा के झारसुगुड़ा मंडल अध्यक्ष के अलावा जिला भारतीय युवा जनता दल के अध्यक्ष विमलेंदु भोल, नवल अग्रवाल, नरेश नायक, सुजीत ¨सह, पवन थिरानी, गोपाल जालान, श्याम पोदार, बबलु ¨सह, कैलाश बेहेरा, चितरंजन पात्र, भाजयुमो के झारसुगुड़ा अध्यक्ष सोनु थिरानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो सदस्य व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।