अधिकारियों को दिलायी गयी शपथ
झारसुगुड़ा : जिलाधीश कार्यालय परिसर में आतंकवाद निवारण के लिए एक शपथ पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
By Edited By: Published: Fri, 22 May 2015 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 05:13 PM (IST)
झारसुगुड़ा : जिलाधीश कार्यालय परिसर में आतंकवाद निवारण के लिए एक शपथ पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर आलोमणि सेठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने शपथ पाठ में भाग लिए। इस अवसर पर अंहिसा व सहनशीलता की परंपरा, विश्वास रखना, आतंकवाद व ¨हसा का विरोध करना, सामाजिक सदभाव एवं आपसी समझ तथा शांति बनाए रखने के लिए, मानव जीवन व मूल्यबोध के प्रति खतरा उत्पन्न करने तथा भेदभाव करने वाली शक्तियों के साथ संग्राम करना की शपथ अधिकारियों ने ली। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर विक्टोरिया इक्का, जिला सूचना व लोक संपर्क अधिकारी अजय जेना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें