झारसुगुड़ा में भी महसूस किया गया भुकंप
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा शहर व आसपास के गांव में करीब 3 से 4 सेकेंड तक भूकंप के हलके झटके लोगों ने महसू
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 12:50 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 12:50 PM (IST)
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा शहर व आसपास के गांव में करीब 3 से 4 सेकेंड तक भूकंप के हलके झटके लोगों ने महसूस किया। जिस वक्त भुकंप के झटके लगे उस समय सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। कुछ लोगों को तो पता भी नहीं चला। भूकंप महसूस होने के बाद लोगों ने अपने अपने परिजनों के यहां फोन कर हालचाल पूछा। हालांकि भूकंप के झटके से कहीं से किसी अनहोनी की सूचना नहीं है। रघु बगीचा के रहने वाले सुनील केडिया ने बताया कि वे अपने आफिस में बैठे थे तभी अचानक कुर्सी हिलने लगी और हलचल सा महसूस हुआ। तुरंत निकलकर बाहर आ गए। अंचल के लोग भी भूकंप का झटका महसूस होने पर घर से बाहर निकल गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें