ब्रजराजनगर में भी लगे भूकंप के झटके
ब्रजराजनगर : नगर के विभिन्न इलाकों में शनिवार को दिन में करीब 11.45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 12:50 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 12:50 PM (IST)
ब्रजराजनगर : नगर के विभिन्न इलाकों में शनिवार को दिन में करीब 11.45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद पंडा ने बताया कि करीब 30 सेकेंड तक ये झटके जारी रहे। भय से हम घर के बाहर आ गए थे। हरिओम विहार निवासी श्याम लाल मूंधड़ा ने बताया कि झटके तेज थे एवं डर के मारे सड़क पर आना पड़ा। नगर के बोंदिया, बूढ़ीजाम, लमटीबाहाल, मंडलिया आदि इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधे घंटे बाद 12 बजकर 15 मिनट पर पुन: झटके महसूस किए। इस भूकंप से ब्रजराजनगर व आसपास कहीं से भी किरी प्रकार की हानि होने की सूचना नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें