संबलपुर रेल मंडल में मना 60वां रेल सप्ताह
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : माल ढुलाई और आय के क्षेत्र में संबलपुर मंडल आगामी वर्षों में उभरता हु
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
माल ढुलाई और आय के क्षेत्र में संबलपुर मंडल आगामी वर्षों में उभरता हुआ रेल मंडल के रूप में भारतीय रेल में एक स्थान पाएगा। एक वक्त ऐसा भी आयेगा कि इस मंडल को सूर्योदय मंडल के रूप में पहचाना जाएगा इसमें कोई संदेह नहीं है। उक्त बातें मंडल रेल प्रबंधक अजय प्रताप ¨सह ने रेलवे स्टेडियम में आयोजित 60वें रेल सप्ताह कार्यक्रम में कही।
इस अवसर पर दिवंगत ओडिशा के भूतपूर्व तथा असम के भूतपूर्व राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक को श्रद्धांजलि दी गई। ¨सह ने कहा कि संबलपुर रेल मंडल पिछले वित्त वर्ष 6.027 मैट्रिक टन माल लदान किया है। इसकी तुलना में 17.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यात्री परिवहन में 120.22 करोड़ की आय हुई है, जो पिछले वर्ष तुलना में 23.01 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। माल परिवहन के क्षेत्र में 603.63 करोड़ आय अर्जित किया है जो कि विगत वर्षों की तुलना में 22.38 प्रतिशत कम है। संबलपुर रेल मंडल ने 37663 मालगाड़ियों का अन्य मंडल को स्थानांतरित करके रिकार्ड अर्जित किया है।