ईसाई समाज ने मनाया खजूरी पर्व
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : नगर के विभिन्न इलाकों में ईसाई संप्रदाय के लोगों ने प्रभु यीशु की विजय
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : नगर के विभिन्न इलाकों में ईसाई संप्रदाय के लोगों ने प्रभु यीशु की विजय गाथा का स्मरण करते हुए हर्षोल्लास के साथ खजूरी पर्व मनाया।
शहर के मध्य में स्थित सेंट पीटर्स चर्च द्वारा छोटे छोटे बच्चों को प्रभु के विभिन्न वेशों में सजाकर हाथ में खजूर की डालियां से बने विभिन्न प्रकार की आकृति वाले फूल लेकर एक शोभायात्रा निकाली गई जो नगर का भ्रमण करने के उपरांत चर्च पहुंच कर समाप्त हुई। फादर सुरेश नाग ने बताया कि इस दिन भगवान ईशु ने गधे की पीठ पर बैठकर विजय यात्रा निकाली थी। इस दौरान इलाकेवासियों ने खजूर की डालियों से उनका स्वागत किया था और तब से स्वागत की यह परंपरा जारी है। नगर के अन्य चर्चो में भी इसी तरह खजूरी पर्व मनाया गया।