वार्ड 2 में तीन महिलाओं की टक्कर
ब्रजराजनगर : आगामी सात अप्रैल को होने वाले बेलपहाड़ नगरपालिका के चुनाव में वार्ड संख्या दो में तीन मह
ब्रजराजनगर : आगामी सात अप्रैल को होने वाले बेलपहाड़ नगरपालिका के चुनाव में वार्ड संख्या दो में तीन महिलाएं एक-दूसरे को पछाड़ने के प्रयास में जुटी हैं।
इस वार्ड से भाजपा उम्मीदवार मिली राणी साहू द्वारा स्वास्थ्य गत कारणों से नामांकन वापिस लेने के बाद चुनाव मैदान में बीजद की अनुपमा बेहेरा, कांग्रेस की साहिबानी किसान तथा निर्दलीय बासंती देवी के बीच टक्कर होगी। बासंती देवी को भाजपा का समर्थन प्राप्त है। 1995 से अब तक हुए चार चुनावों में इस वार्ड से कांग्रेस का दो बार तथा भाजपा एवं बीजद का एक-एक बार पार्षद बना है। पिछले चुनाव में यह वार्ड पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित था लेकिन इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित है। तीनों महिलाएं अपने-अपने पक्ष में प्रचार करने के लिए जोर-शोर से जुटी हैं।