डीएफओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
झारसुगुड़ा : ओडिशा केंदुपता कर्मचारी संघ के झारसुगुड़ा डिवीजन ने डीएफओ के व्यवहार व उनकी मनमर्जी के वि
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 05:05 PM (IST)
झारसुगुड़ा : ओडिशा केंदुपता कर्मचारी संघ के झारसुगुड़ा डिवीजन ने डीएफओ के व्यवहार व उनकी मनमर्जी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर दी है। विदित हो कि गत शनिवार को संघ की बैठक में डीएफओ संघ के पदाधिकारियों से बातचीत किए बगैर बैठक से उठकर चले गए थे। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संघ ने कहा है कि अगर डीएफओ के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वे असहयोग करेंगे। संघ ने डीएफओ की इस तरह की हरकत को संघ के प्रति अपमान प्रगट करना बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें