नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
झारसुगुड़ा : बड़माल थाना के बगल में रहने वाले सुमन महानंद की पत्नी कोमल ने गत बुधवार की शाम फांसी लग
झारसुगुड़ा : बड़माल थाना के बगल में रहने वाले सुमन महानंद की पत्नी कोमल ने गत बुधवार की शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अपमृत्यु का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक सुमन व कोमल दोनों ब्रजराजनगर अंचल के रहने वाले हैं। शादी के बाद से दोनों यहां रह रहे थे। सुमन के मामा-मामी भी साथ में रहते हैं। सुमन ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके मामा-मामी एक शादी में शामिल होने बरगढ़ चले गए थे। शाम को सुमन किसी काम से मंगलबाजार गया हुआ था। साढ़े सात बजे जब वह घर पहुंचा तो घर का दरवाजा बंद पाया। वह दीवार फांद कर अंदर गया तो देखा कि कोमल छत पर लगे एंगल से चुनरी के सहारे झूल रही थी। उसने घटना की सूचना आसपास के लोगो को और पुलिस को दी। पुलिस ने रात को घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया और सुबह जांच-पड़ताल शुरू की। अभी तक आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं चल सका है।