धर्मातरण को ले विवाद
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा प्रखंड के सिरपुर गांव के सुनापाल में धर्मातरण को ले दो गुटों के बीच विवाद हो ग
By Edited By: Published: Thu, 26 Feb 2015 05:31 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 05:31 PM (IST)
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा प्रखंड के सिरपुर गांव के सुनापाल में धर्मातरण को ले दो गुटों के बीच विवाद हो गया। धर्मातरण किए जाने की जानकारी होने पर काफी देर तक तनाव बना रहा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत कराया। एक संप्रदाय द्वारा युवक-युवतियों का धर्मातरण किए जाने के प्रयास का गांव वालों ने विरोध किया। वहीं धर्म परिवर्तन का आयोजन करने वाली कमेटी के सदस्य ने पूछे जाने पर कहा कि हम किसी का धर्म परिवर्तन नहीं करा रहे हैं बल्कि लोगों मन परिवर्तित कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें